91 सड़कें बंद… 60 ट्रांसफार्मर ठप! हिमाचल में बारिश का ऐसा असर कि कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित, जानें आपके जिले का हाल


हिमाचल प्रदेश में बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। 27 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे की राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 91 सड़कें बंद, 60 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित और चार पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।
बारिश से सबसे ज्यादा असर मंडी और कुल्लू जिलों में देखने को मिला है। मंडी में 33 सड़कें बंद हैं, जबकि कुल्लू जिले में 20 सड़कें प्रभावित हैं। वहीं मनाली उपमंडल में अकेले 30 सड़कें बंद दर्ज की गई हैं।
मंडी में 33 सड़कें बंदमंडी जिले में सेराज क्षेत्र की 25 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा सुंदरनगर में एक, सरकाघाट में तीन, पधर में एक और थलौट में तीन सड़कें प्रभावित हैं। जिले में 22 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित बताए गए हैं।
कुल्लू और मनाली में भी हालात खराबकुल्लू जिले में कुल 20 सड़कें बंद हैं। इनमें कुल्लू उपमंडल की आठ, बंजार की दो, आनी की चार और निरमंड की छह सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा मनाली उपमंडल में 30 सड़कें बंद होने की सूचना है।शिमला में 14 सड़कें प्रभावितशिमला जिले में भी बारिश ने सड़क व्यवस्था को प्रभावित किया है। यहां कुल 14 सड़कें बंद हैं। इनमें रामपुर की एक, जुब्बल की 11, चौपाल की एक और सुन्नी की एक सड़क शामिल है। चौपाल में एक बिजली ट्रांसफार्मर और एक पेयजल योजना भी प्रभावित हुई है।
दूसरे जिलों में भी असरकांगड़ा में सात सड़कें बंद हैं और तीन बिजली ट्रांसफार्मर तथा एक पेयजल योजना प्रभावित है। चंबा में भी सड़क और बिजली व्यवस्था पर असर पड़ा है। सिरमौर के नाहन में सात सड़कें, ऊना में चार, हमीरपुर के नादौन में दो और लाहौल-स्पीति के उदयपुर में एक सड़क बंद बताई गई है।वहीं रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर, किन्नौर और सोलन में फिलहाल सड़क, बिजली ट्रांसफार्मर या पेयजल योजना के बाधित होने की कोई संख्या दर्ज नहीं की गई है।
राहत की बात यह है कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट में किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की संख्या शून्य दर्ज की गई है। हालांकि स्थानीय और संपर्क मार्गों पर बारिश का असर अभी भी व्यापक बना हुआ है।




