ई-पेपरताज़ा खबरेंदेशमनोरंजनराजनीतिव्यवसायशिक्षाहिमाचल

हिमाचल के कांगड़ा में होगा नदी के ऊपर बनने वाला देश का दूसरा एयरपोर्ट.

पहाड़ों में दिखेगा इंजीनियरिंग का अनूठा कमाल, गगल में मांझी खड्ड पर बनाया जाएगा 380 मीटर लंबा विशेष पुल
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार अब एक ऐतिहासिक और अनूठी इंजीनियरिंग का गवाह बनने जा रहा है। जल्द ही इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले बड़े विमान मांझी खड्ड की जलधारा के ठीक ऊपर से रफ्तार भरते नजर आएंगे। एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ाने के लिए मांझी खड्ड पर करीब 380 मीटर लंबा एक विशेष पुल बनाया जाएगा, जिसके ऊपर ही नई हवाई पट्टी का निर्माण होगा। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट हिमालयी क्षेत्र का पहला और देश का दूसरा ऐसा एयरपोर्ट बन जाएगा, जहां नदी के ऊपर बने ढांचे पर रनवे तैयार होगा। उधर, उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा का कहना है कि प्रदेश सरकार इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
इसी कड़ी में भूमि अधिग्रहण के साथ ही मांझी खड्ड पर बनने वाले ब्रिज के तकनीकी पहलुओं पर भी काम शुरू हो गया है। पहाड़ी क्षेत्र में अपनी तरह की यह अनूठी पहल है। नदी के ऊपर रनवे बनाने का देश में अब तक केवल एक ही उदाहरण मौजूद है। इससे पहले चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे अडयार नदी के ऊपर से गुजरता है। अब गगल एयरपोर्ट भी आधुनिक तकनीक अपनाने जा रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश देश के विमानन इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
भारी वजन उठाएगा और बाढ़ से भी लड़ेगा
पहाड़ी क्षेत्र में यह ब्रिज केवल एक पुल नहीं होगा, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग की एक मिसाल बनेगा। इस विशेष पुल को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा

प्रभात हिमाचल को फॉलो करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with