शिमला में बस के अंदर चल रहा था कुछ ऐसा खेल, शोघी के पास पुलिस ने युवक को दबोचा तो सामने आया चौंकाने वाला राज


पूरी खबर:
शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शोघी के पास पुलिस ने एक बस में सवार ठियोग के युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 12 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शोघी क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की जांच के दौरान पुलिस को एक युवक पर शक हुआ। तलाशी लेने पर उसके पास से 12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी युवक ठियोग क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।




