ताज़ा खबरेंराजनीतिशिक्षाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल

कुमारी शीला ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट।

आज समीरपुर में ज़िला परिषद अध्यक्ष कुमारी शीला ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर कुमारी शीला के नेतृत्व में नगर निगम सोलन वार्ड-4 के नव निर्वाचित पार्षद रोहित भारद्वाज, नव निर्वाचित उपप्रधान अभिलाष ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष रिपु धमन सिंह तथा भाजपा युवा मोर्चा सदस्य रणजीत ठाकुर भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री प्रेम कुमार धूमल जी ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को जनहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश देते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रेम कुमार धूमल के स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with