ताज़ा खबरेंराजनीतिशिमलाहिमाचल

हिमाचल: शिमला में आज 80 नारी शक्तियों का सम्मान, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि


शिमला में 80 महिलाओं को मिलेगा नारी शक्ति सम्मान, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि

शिमला। संघर्षों को मात देकर सफलता हासिल करने वाली और समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में सोमवार को शिमला में नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। यह समारोह शिमला के खलीनी स्थित ईस्ट बॉर्न रिजॉर्ट में सुबह 11 बजे शुरू होगा।

समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के दम पर अलग पहचान बनाने वाली 80 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान

नारी शक्ति सम्मान समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, जनहित, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण, उद्यमिता, प्रशासन, कला-संस्कृति, खेल और पर्यावरण संरक्षण सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।

इन महिलाओं ने न केवल अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल की है, बल्कि समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कई महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी पहचान बनाई है, जबकि कुछ ने जरूरतमंद वर्गों के लिए काम करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है।

महिलाओं के संघर्ष और सफलता को मिलेगा मंच

समारोह का उद्देश्य उन महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और चुनौतियों को अवसर में बदलकर सफलता हासिल की। इन महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियां समाज की दूसरी महिलाओं और युवतियों को आगे बढ़ने का हौसला देंगी।

नारी शक्ति को समर्पित आयोजन

यह सम्मान समारोह उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने परिस्थितियों के आगे झुकने के बजाय अपनी राह खुद बनाई। आयोजन के माध्यम से महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक तपन इंडस्ट्री सोलन हैं। वहीं, आईईसी यूनिवर्सिटी बद्दी, भूषण ज्वैलर्स सोलन, एनजी विद्यामंदिर और द ट्यूटर इंस्टीट्यूट शिमला सह प्रायोजक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with