ताज़ा खबरेंमनोरंजनराजनीतिशिमलाहिमाचल

shimla डीसी ऑफिस के बाहर तनाव, BJP और SFI के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

SFI डीसी कार्यालय के बाहर NEET पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, NTA को भंग करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल कर रही थी।

इसी दौरान BJP कार्यकर्ता भी राज्य सरकार के खिलाफ अपने मुद्दों को लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

नारेबाजी के दौरान माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई। मौके पर मौजूद पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with