ताज़ा खबरेंमनोरंजनराजनीतिव्यवसायशिक्षाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल

छात्रों के विरोध के बाद झुका नौणी विश्वविद्यालय, फीस में भारी कटौती; यूजी-पीजी को बड़ी राहत

छात्रों के विरोध और व्यापक विचार-विमर्श के बाद डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संशोधित फीस संरचना जारी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर सामान्य और सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों की फीस में बड़ी कटौती की है, जिससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है।

संशोधित शुल्क के अनुसार यूजी सामान्य सीट की फीस 68,700 रुपये से घटाकर 49,500 रुपये कर दी गई है। यानी छात्रों को 19,200 रुपये की राहत मिलेगी। इसी तरह यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग सीट का शुल्क 1.27 लाख रुपये से घटाकर 99,990 रुपये कर दिया गया है, जिससे 28,010 रुपये की कमी आई है।

वहीं पीजी सामान्य सीट की फीस 87,000 रुपये से घटाकर 55,000 रुपये कर दी गई है। इसमें छात्रों को 32,000 रुपये की राहत मिलेगी। पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग सीट का शुल्क 1.42 लाख रुपये से घटाकर 1.05 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे 37,000 रुपये की कटौती हुई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश शुल्क भी 15,000 रुपये से घटाकर 7,000 रुपये कर दिया है। प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क 1,000 रुपये से घटाकर 300 रुपये और रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी 2,000 रुपये से घटाकर 1,000 रुपये कर दी गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी सुचेत अत्री ने बताया कि संशोधित फीस संरचना शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगी।

शुल्कपहलेअबराहत
यूजी सामान्य सीट₹68,700₹49,500₹19,200
यूजी सेल्फ फाइनेंसिंग₹1,27,000₹99,990₹28,010
पीजी सामान्य सीट₹87,000₹55,000₹32,000
पीजी सेल्फ फाइनेंसिंग₹1,42,000₹1,05,000₹37,000
प्रवेश शुल्क₹15,000₹7,000₹8,000
प्लेसमेंट मार्गदर्शन शुल्क₹1,000₹300₹700
रिफंडेबल कॉलेज सिक्योरिटी₹2,000₹1,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with