ताज़ा खबरेंहिमाचल

Himachal News: 1.80 लाख परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, 2.50 लाख महिलाओं को ₹1500 की मदद; सर्वे पूरा

Oplus_131072

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर करीब 1.80 लाख परिवारों को 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली देने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। ग्रामीण विकास विभाग ने पात्र परिवारों की पहचान के लिए किया गया सर्वे लगभग पूरा कर लिया है। सरकार यह सुविधा मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना के तहत लागू करने की तैयारी में है।इसी योजना के तहत गरीब परिवारों की करीब 2.50 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता भी देने की तैयारी है। चयनित परिवारों को बिजली बिल में राहत के साथ महिला मुखिया या पात्र महिला सदस्य के बैंक खाते में हर महीने ₹1500 सीधे भेजे जाएंगे।

दो चुनावी गारंटियों को एक योजना में जोड़ा

सरकार ने कांग्रेस की दो प्रमुख चुनावी गारंटियों को एकीकृत करते हुए व्यापक सामाजिक सुरक्षा मॉडल तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। योजना का उद्देश्य पात्र गरीब परिवारों को एक साथ बिजली और आर्थिक सहायता का लाभ देना है।

अंतिम सत्यापन की प्रक्रिया जारीग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत स्तर पर सर्वे के दौरान परिवारों की आय, सामाजिक स्थिति, आवासीय परिस्थितियों और अन्य मानकों के आधार पर पात्रता तय की है। करीब 1.80 लाख परिवार 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली के लिए पात्र पाए गए हैं। अब सरकार अंतिम सत्यापन और डाटा एकीकरण का काम कर रही है।

महिलाओं को ₹1500 मासिक सहायता देने के लिए प्रारंभिक आकलन में करीब 2.35 लाख महिलाएं पात्र मानी गई हैं। सरकार का कहना है कि इससे महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और घरेलू खर्च में सहायता मिलने की उम्मीद है।

2022 में किया गया था वादाकांग्रेस ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को हर महीने ₹1500 देने और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का वादा किया था। अब इन दोनों गारंटियों को एकीकृत योजना के माध्यम से लागू करने की तैयारी की जा रही है।

प्रियंका गांधी कर सकती हैं योजना का शुभारंभ

चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना का औपचारिक शुभारंभ कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी के हाथों कराया जा सकता है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with