ताज़ा खबरेंराजनीतिहिमाचल

HP Budget 2027-28: सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू, नए ऑब्जेक्ट हेड से बदलेगा खर्च का वर्गीकरण

शिमला: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के पांचवें बजट की तैयारी शुरू हो गई है। वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए पेश होने वाले बजट में सरकारी खर्च का वर्गीकरण नए ऑब्जेक्ट हेड ढांचे के तहत किया जाएगा।

वित्त विभाग ने सभी बजट नियंत्रण अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को नए ढांचे के अनुसार बजट अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नया ऑब्जेक्ट हेड ढांचा 1 अप्रैल 2027 से लागू होगा।

नई व्यवस्था का उद्देश्य सरकारी खर्च की अलग-अलग मदों के वर्गीकरण में एकरूपता लाना है। विभागों को आगामी बजट अनुमानों में नए ऑब्जेक्ट हेड का इस्तेमाल करना होगा।

नए ढांचे में वेतन के लिए 01, मजदूरी के लिए 02, पेंशनरी प्रभार के लिए 04, चिकित्सा उपचार के लिए 06 और भत्तों के लिए 07 कोड तय किए गए हैं। आउटसोर्सिंग सेवाओं के लिए 10, घरेलू यात्रा के लिए 11, कार्यालय खर्च के लिए 13 और डिजिटल उपकरणों के लिए 19 कोड होंगे।

इसके अलावा सब्सिडी के लिए 33, छात्रवृत्ति के लिए 34, वाहनों के लिए 51, मशीनरी के लिए 52, आईसीटी उपकरणों के लिए 71, भवन एवं संरचनाओं के लिए 72 और भूमि के लिए 78 कोड निर्धारित किए गए हैं।वित्त विभाग के अनुसार नए ढांचे से बजट में अलग-अलग मदों पर होने वाले खर्च का वर्गीकरण अधिक स्पष्ट और एकरूप हो सकेगा। विभागों को बजट प्रस्ताव तैयार करने से पहले ही यह तय करना होगा कि प्रस्तावित खर्च किस ऑब्जेक्ट हेड के तहत

सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का यह पांचवां बजट होगा, जिसे वित्तीय वर्ष 2027-28 के लिए मार्च 2027 तक विधानसभा में पेश किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with