ताज़ा खबरेंराजनीतिहिमाचल

हिमाचल: विधानसभा परिसर में आमने-सामने हुए सत्तापक्ष और विपक्ष, हाथों में तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

Oplus_131072



शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन कार्यवाही शुरू होने से पहले सत्तापक्ष और विपक्ष विधानसभा परिसर में आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के विधायक हाथों में तख्तियां लेकर अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करते नजर आए।


कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए राष्ट्रगान के अपमान के आरोप:
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान विधायकों ने “पेपर चोर कहां मिलेंगे, बीजेपी के दफ्तर में…” जैसे नारे भी लगाए।


भाजपा ने सरकार को घेरा:
वहीं, दूसरी तरफ भाजपा विधायक दल ने भी विधानसभा परिसर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने पंचायती राज संस्थाओं का राजनीतिक शोषण करने और पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव लटकाने का आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा विधायकों ने जमकर नारेबाजी की।
इस तरह सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक टकराव देखने को मिला।


शोकोद्गार से शुरू हुई सदन की कार्यवाही:
प्रदर्शन के बाद विधानसभा की दूसरे दिन की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। सदन की कार्यवाही दिवंगत पूर्व विधायकों के शोकोद्गार से शुरू हुई। सबसे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मंत्रियों और अन्य विधायकों ने दिवंगत पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with