ई-पेपरताज़ा खबरेंदुर्घटनादेशराजनीतिवीडियोशिक्षाशिमलासोलनहिमाचल

नगर निगम सोलन को ब,म से उड़ाने की धमकी । जानिए क्या है पूरा मामला।

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम सोलन की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में 15 अगस्त तक हिमाचल के स्कूलों ओर नगर निगम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का भी उल्लेख करते हुए उन्हें निशाना बनाने जैसी बातें लिखी गई हैं। ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे और स्वतंत्रता दिवस का विरोध करने वाले संदेश भी शामिल हैं।

ईमेल में दावा किया गया है कि यदि 15 अगस्त तक स्कूल बंद नहीं किए गए तो स्कूलों में बम धमाके किए जाएंगे। इसके अलावा प्रिंसिपल, मेयर, मीडिया, पत्रकारों और अभिभावकों तक यह संदेश पहुंचाने की भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इस मेल में स्कूलों में वंदे मातरम न गाने की बात भी कही है। ओर सभी लोगों को खालिस्तान
अपनाने की धमकी दी गई है।
धमकी भरा ईमेल मिलते ही नगर निगम प्रशासन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद करीब 10 बजकर 24 मिनट पर नगर निगम की ओर से पुलिस को कार्रवाई के लिए आधिकारिक ईमेल भी भेजा गया। सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय को एहतियातन खाली करा दिया गया।

मौके पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, साइबर सेल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पहुंचीं। पूरे कार्यालय की गहन तलाशी ली गई और किसी भी संदिग्ध वस्तु की जांच की गई। साथ ही ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ईमेल वास्तव में किसने भेजा और इसके पीछे क्या मंशा थी। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही हैं। अभी तक किसी विस्फोटक सामग्री के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

धमकी भरे इस ईमेल के बाद सोलन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है। मामले की जांच जारी है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with