खेलताज़ा खबरेंहिमाचल

हिमाचल की महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, कुल्लू की अंशिका ठाकुर संभालेंगी कप्तानी; 14 नवंबर को ओडिशा से पहला मुकाबला

हिमाचल प्रदेश की युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी 2026-27 के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) ने 16 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि टीम की कमान कुल्लू की अंशिका ठाकुर को सौंपी गई है। प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम 14 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी।

प्रदेश के अलग-अलग जिलों की 16 खिलाड़ियों को मिला मौका

एचपीसीए की ओर से घोषित टीम में हिमाचल के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम में बिलासपुर से इशानी दास और खुशी चौहान, चंबा से हिमानी शर्मा और तवीश बाला, हमीरपुर से सुहाना सैनी, कांगड़ा से अहाना शर्मा और धन्या लक्ष्मी को जगह मिली है।

वहीं कुल्लू से कप्तान अंशिका ठाकुर, मंडी से साक्षी, शिमला से अनाहिता दिग्विजय सिंह, अनशिका सिंह सैनी, देवांशी वर्मा और मनीषा, सिरमौर से पारखी ठाकुर, सोलन से कनुप्रिया तथा ऊना से अनशिता सैंडल टीम का हिस्सा होंगी।

अनघा देशपांडे को मुख्य कोच की जिम्मेदारी

टीम के कोचिंग स्टाफ में अनघा देशपांडे को मुख्य कोच बनाया गया है। वरुण शर्मा बल्लेबाजी कोच और सनी भट्ट सहायक कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अलावा मनीषा फिजियो, प्रीति रानी स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच, आशुतोष पांडे वीडियो एनालिस्ट, सोनाली ठाकुर मसाज थेरेपिस्ट और शिव कपूर टीम मैनेजर होंगे।

14 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल का अभियान

बीसीसीआई महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी के सभी लीग मुकाबले गुजरात के राजकोट में खेले जाएंगे। हिमाचल की टीम का मुकाबला कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • 14 नवंबर: हिमाचल बनाम ओडिशा
  • 15 नवंबर: हिमाचल बनाम मुंबई
  • 17 नवंबर: हिमाचल बनाम त्रिपुरा
  • 19 नवंबर: हिमाचल बनाम असम
  • 21 नवंबर: हिमाचल बनाम आंध्र प्रदेश

हिमाचल की युवा महिला खिलाड़ियों के पास इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रदेश का नाम रोशन करने का अच्छा अवसर है। अब सभी की निगाहें कप्तान अंशिका ठाकुर की अगुवाई में टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with