ताज़ा खबरेंदेशराजनीतिशिक्षाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल

सोलन में नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 10.65 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार


सोलन में नशे के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है। SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 10.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
22 और 23 जुलाई की दरमियानी रात जिला पुलिस सोलन की SIU टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सनवारा के समीप नाकाबंदी की। इसी दौरान एक सलेरियो कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में सवार तीन युवकों के कब्जे से 10.65 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ तनु, निवासी न्यू कथेड, 25 वर्षीय दीपक, निवासी न्यू कथेड HRTC वर्कशॉप के समीप, तथा 35 वर्षीय अजय कुमार, निवासी गांव फ्लाई, डाकघर दामकड़ी, जिला सोलन के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना धर्मपुर में FIR नंबर 116/2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सलेरियो कार को भी जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश करने के बाद 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हुई और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

साथ ही पुलिस तीनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
जिला पुलिस ने साफ किया है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with