ताज़ा खबरेंदुर्घटनाहिमाचल

सिरमौर में बड़ा हादसा: संगड़ाह-पलार सड़क पर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; नौ घायल

Oplus_131072

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गतलोग के समीप एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं।

हादसा मंगलवार रात करीब 12:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, 11 अगस्त को जगदीश शर्मा की दिल का दौरा पड़ने से संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को गांव अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर किराये पर ली गई थी। वाहन में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ग्रामीण भी सवार हो गए थे।बताया जा रहा है कि चिनाड़ के पास भी कुछ ग्रामीण वाहन में सवार हुए। गतलोग के समीप पहुंचते ही बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद वाहन सड़क से नीचे करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

चार लोगों की मौके पर मौतहादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेंद्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।

नौ लोग घायलहादसे में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेन्द्र और बोलेरो चालक कपिल देव घायल हुए हैं।इनमें कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। गंभीर घायलों में से एक को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है, जबकि अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।

शव ले जा रहे वाहन के साथ हुआ हादसासबसे दुखद पहलू यह रहा कि बोलेरो कैंपर में मृतक जगदीश शर्मा का शव गांव अरलू ले जाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन हादसे का शिकार हो गया, जिससे परिवार की मुश्किलें और बढ़ गईं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही, वाहन में अधिक सवारियां होने या किसी अन्य कारण से हुआ। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी संगड़ाह में करवाया जा रहा है। हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with