ताज़ा खबरेंहिमाचल

Himachal News: कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ी राहत, 1 सितंबर को मिलेगा 35 से 55% एरियर; ग्रुप-D कर्मचारियों को ₹20 हजार नकद

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी वित्तीय राहत दी है। सरकार ने ग्रुप-डी कर्मचारियों के वेतनमान संशोधन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन बकाया राशि के भुगतान को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अगस्त 2026 के वेतन और पेंशन के साथ बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा, जो 1 सितंबर को जारी होगी।

सरकार के आदेश के अनुसार, नियमित ग्रुप-डी कर्मचारियों को अगस्त 2026 में ₹20,000 नकद दिए जाएंगे। यह राशि 1 जनवरी 2016 से प्रभावी वेतनमान संशोधन के कारण बनने वाले बकाये के तहत दी जा रही है।

वहीं, 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लिए भी पेंशन एरियर जारी करने की अधिसूचना जारी की गई है। तृतीय श्रेणी के पेंशनरों को 35 फीसदी बकाया जारी होगा, जो 40 हजार रुपये तक की मूल पेंशन पर लागू होगा। इस किस्त के बाद तृतीय श्रेणी का कुल संचयी बकाया 55 फीसदी हो जाएगा।इसके अलावा प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पेंशनरों को 15 फीसदी अतिरिक्त बकाया दिया जाएगा। इस किस्त के बाद इन श्रेणियों का कुल संचयी एरियर 35 फीसदी हो जाएगा।

सरकार ने पेंशन वितरण अधिकारियों को अगस्त 2026 तक यह राशि वितरित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 15 अगस्त को इन दोनों राहतों की घोषणा की थी। अब वित्त वेतन संशोधन विभाग और वित्त (पेंशन) विभाग की ओर से इसके लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with