ताज़ा खबरेंमौसमहिमाचल

हिमाचल में बारिश: 125 सड़कें बंद, मंडी में सबसे ज्यादा रास्ते प्रभावित; शिमला-सिरमौर समेत कई जिलों में संकट

Oplus_131072


शिमला। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 25 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 125 सड़कें बंद हैं। मंडी सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 49 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू में 31 और सिरमौर में 21 सड़कें बंद हैं।


मंडी में सबसे ज्यादा सड़कें बंद:
मंडी जिले में बारिश का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। यहां कुल 49 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज की 34, धर्मपुर की 2, पधर की 3, थलौट की 5, गोहर की 1 और सरकाघाट की 3 सड़कें शामिल हैं।


कुल्लू में 31 रास्ते प्रभावित:
कुल्लू जिले में भी बारिश के कारण सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। यहां कुल 31 सड़कें बंद हैं। इनमें कुल्लू की 14, बंजार की 4, आनी की 5 और निरमंड की 8 सड़कें शामिल हैं।


सिरमौर में 21 सड़कें बंद:
सिरमौर जिले में भी खराब मौसम के कारण यातायात प्रभावित है। यहां 21 सड़कें बंद हैं। इनमें नाहन की 5, शिलाई की 15 और संगड़ाह की 1 सड़क शामिल है। राजगढ़ में 14 बिजली ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित हुए हैं।


शिमला समेत अन्य जिलों में भी असर:
शिमला जिले में रामपुर, चौपाल और सुन्नी उपमंडल में एक-एक सड़क बंद है। इसके अलावा चंबा और कांगड़ा में 8-8, ऊना में 4 और लाहौल-स्पीति में 1 सड़क बंद दर्ज की गई है।


छह पेयजल योजनाएं प्रभावित:
बारिश के कारण प्रदेश में छह पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी बाधाएं भी सामने आई हैं।


मानसून में अब तक 97 लोगों की मौत:
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से 24 अगस्त 2026 तक मानसून के दौरान आपदा से जुड़ी घटनाओं में 97 लोगों की मौत हुई है। वहीं सड़क हादसों में अलग से 138 लोगों की जान गई है।


करोड़ों की संपत्ति को नुकसान:
मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक और निजी संपत्ति को भी भारी नुकसान हुआ है। संचयी क्षति रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 1,14,949.25 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with