ताज़ा खबरेंमौसमहिमाचल

हिमाचल में बारिश का ऐसा कहर कि कहीं मकान ढहा तो कहीं हवा में लटक गया रेलवे ट्रैक! अब 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में खतर

शिमला, 31 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बीते दिनों हुई भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोलन के परवाणू में बारिश के कारण रिहायशी मकान ढह गया, जबकि तीन अन्य मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। वहीं, कालका-शिमला रेलवे ट्रैक को भी भारी नुकसान पहुंचा है और कुछ स्थानों पर ट्रैक के नीचे की मिट्टी बहने से रेल लाइन हवा में लटक गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम और खराब होने की चेतावनी दी है। 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।परवाणू में मकान ढहा, कई घरों में घुसा पानीसोलन जिले के परवाणू में शनिवार देर रात हुई जोरदार बारिश से टकसाल क्षेत्र में एक रिहायशी मकान ढह गया। तीन अन्य मकानों पर भी ढहने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने एहतियातन इन तीनों मकानों को खाली करवाकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।बारिश के तेज बहाव के कारण कई घरों में पानी घुस गया। कई वाहन भी पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि कुछ वाहन मलबे की चपेट में आ गए।

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक हवा में लटकाभारी बारिश का असर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर भी पड़ा है। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशन के आसपास दो स्थानों पर मलबा आने के साथ ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। इससे रेलवे ट्रैक हवा में लटक गया है।सुरक्षा को देखते हुए इस रेल मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ट्रैक की मरम्मत पूरी होने तक रेल यातायात बंद रहेगा।

शिमला में दो घंटे में 30 मिलीमीटर बारिशरविवार को शिमला में भी जोरदार बारिश हुई। दोपहर करीब 3:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक हुई बारिश से शहर की सड़कों पर पानी का सैलाब आ गया। खलीनी में दो कारों पर पेड़ गिरने की भी सूचना है।सोलन के रामशहर क्षेत्र में शनिवार रात करीब 10 बजे रामशहर-स्वारघाट मार्ग पर गुनाहकलां के पास पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर और भारी मलबा सड़क पर आ गिरा। इससे मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।मंडी जिले में भी भारी बारिश के कारण 24 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इनमें सबसे ज्यादा असर सराज क्षेत्र में है, जहां 17 सड़कें बंद हैं।

आज से इन जिलों में येलो अलर्टमौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 अगस्त से 3 सितंबर तक कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।- 31 अगस्त: कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी बारिश की चेतावनी।- 1 सितंबर: बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट।- 2 सितंबर: बिलासपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी बारिश की संभावना।-

3 सितंबर: सिरमौर में भारी बारिश की संभावना।इसके अलावा 5 सितंबर तक मैदानी, निचले पर्वतीय और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।कहां कितनी हुई बारिश?प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई है। धौलाकुआं में 38.5 मिलीमीटर, नाहन में 36.8, शिमला में 30, पालमपुर में 23.8, पंडोह में 10, जोगिंद्रनगर में 8 और मंडी में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with