ताज़ा खबरेंदेशराजनीतिव्यवसायशिक्षाशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल

हिमाचल में साइबर ठगी का जाल! 3 साल में 585 केस, ₹150 करोड़ से ज्यादा की ठगी… सरकार और पुलिस अलर्ट पर

हिमाचल प्रदेश में साइबर ठगी लगातार बढ़ती चिंता का विषय बनी हुई है। राज्य सरकार के अनुसार, पिछले तीन वर्षों (31 जनवरी 2026 तक) में 585 साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें ₹150 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई। इन मामलों में 258 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और ₹10 करोड़ से अधिक की रकम रिकवर की जा चुकी है।

सबसे अधिक मामले सोलन जिले में दर्ज हुए हैं, जबकि कई मामलों में बैंक कर्मचारियों की कथित लापरवाही या मिलीभगत भी सामने आई है। राज्य सरकार ने 146 पुलिस थानों में साइबर हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं और पुलिस अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूलों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर भी साइबर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with