ताज़ा खबरेंराजनीतिवीडियोव्यवसायशिक्षाहिमाचल

राज्य चयन आयोग भरेगा असिस्टेंट स्टाफ नर्स । के 312 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

राज्य चयन आयोग ने सहायक स्टाफ नर्स के 312 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन का वेब लिंक 30 जुलाई को सुबह 10 बजे से खुला रहेगा। यह अधिसूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है। कुल 312 पदों में सामान्य वर्ग के 112, ईडब्ल्यूएस के 40, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के चार, ओबीसी (यूआर) के 50, ओबीसी (बीपीएल) के 12, ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एससी (यूआर) के 62, एससी (बीपीएल) के 12, एससी (डब्ल्यूएफएफ) के दो, एसटी (यूआर) के 12, एसटी (बीपीएल) के चार पद भरे जाएंगे।
हमीरपुर में आंगनबाड़ी के नौ पदों पर भर्ती, तीन अगस्त तक करें आवेदन
बाल विकास परियोजना हमीरपुर के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल नौ पदों के लिए पात्र महिलाओं से तीन अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ सुनीता शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा के आंगनबाड़ी केंद्र मुहान तथा नगर निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र एमसीडब्ल्यू-7ए में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with