ताज़ा खबरेंशिक्षाहिमाचल

HPRCA JBT Result: हिमाचल में JBT के 600 पदों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 595 अभ्यर्थी सफल पूरी

Oplus_131072

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जूनियर बेसिक टीचर (JBT) के 600 पदों का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड-25004 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा के बाद कुल 595 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि पांच पद अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण रिक्त रह गए हैं।

इन पदों को जॉब ट्रेनी आधार पर भरा गया है। आयोग के अनुसार भर्ती के लिए कुल 17,201 आवेदन प्राप्त हुए थे। कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग परीक्षा में 16,173 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1,028 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में मेरिट के आधार पर 948 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 7 जुलाई से 21 जुलाई तक पूरी की गई।

दस्तावेज सत्यापन के बाद आयोग ने 595 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया है। वहीं पांच पद अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने के कारण खाली रह गए। इनमें OBC (WFF) के दो और SC (WFF) के तीन पद शामिल हैं।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with