ताज़ा खबरेंहिमाचल

नादौन की गुरयाह सहकारी सभा में 10.38 करोड़ के गबन का खुलासा! ऑडिट में फर्जी ऋण से लेकर रिकॉर्ड में गड़बड़ी तक सामने आई

Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन की गुरयाह कॉआपरेटिव एग्रीकल्चर सर्विसेज सोसायटी में 10.38 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया है। वर्ष 2023-24 के वार्षिक अंकेक्षण के दौरान सभा के खातों की जांच में यह खुलासा हुआ।

ऑडिट रिपोर्ट में फर्जी ऋण और शेयरधारकों से संबंधित रिकॉर्ड में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। इसके बाद सहकारिता विभाग ने मामले की विस्तृत जांच की।

जांच के दौरान सभा के पूर्व सचिव अक्षणी कुमार पर भी वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े आरोप सामने आए हैं। विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है।

अब इस पूरे मामले की जांच विजिलेंस के स्तर पर भी आगे बढ़ने की संभावना है। सहकारिता विभाग ने मामले को लेकर विजिलेंस को पत्र लिखा है।

10.38 करोड़ रुपये की बड़ी रकम से जुड़े इस मामले में अब जांच के जरिए यह सामने आने की उम्मीद है कि वित्तीय अनियमितताएं किस तरह हुईं और इसमें कौन-कौन लोग जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with