ताज़ा खबरेंहिमाचल

हिमाचल: श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस साल रद्द, यात्रा मार्ग असुरक्षित; बीएनएस की धारा 163 अब भी लागू

निरमंड, 10 अगस्त 2026: उत्तर भारत की कठिन और धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा इस वर्ष आयोजित नहीं होगी। कुल्लू जिला प्रशासन ने यात्रा मार्ग को असुरक्षित पाए जाने के बाद यहां 28 जून से बीएनएस की धारा 163 लागू कर रखी है, जो अभी भी जारी है।यात्रा का निर्धारित समय भी निकल चुका है। प्रशासन की ओर से हाल ही में दूसरी बार भेजे गए टोही दल ने भी यात्रा मार्ग को जोखिमपूर्ण बताया है। खासतौर पर भीमडवारी से पार्वती बाग तक का रास्ता बेहद असुरक्षित पाया गया है।

इससे पहले 8 और 18 जून को राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों तथा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान, मनाली के विशेषज्ञों की संयुक्त टीम ने भी मार्ग का निरीक्षण किया था। टीम ने बारिश के दौरान भूस्खलन, चट्टानें गिरने, अचानक जलस्तर बढ़ने, फ्लैश फ्लड और मलबा आने की आशंका जताई थी।

श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष 10 से 23 जुलाई तक प्रस्तावित थी। यात्रा मार्ग पर प्रशासन ने टेंट, दुकानें और शिविर भी हटवा दिए थे।एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर के अनुसार, धारा 163 अभी भी लागू है और टोही दलों ने यात्रा मार्ग को जोखिमपूर्ण पाया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा शुरू करना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with