ताज़ा खबरेंहिमाचल

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल, HPS के 54 अधिकारियों के तबादले; कई जिलों में बदले पुलिस अधिकारी

शिमला, 10 अगस्त 2026: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य पुलिस सेवा (HPS) के 54 अधिकारियों के तबादले किए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

तबादला सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक शिव कुमार को शिमला में सुरक्षा एवं खुफिया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। भूपिंदर सिंह नेगी को प्रथम सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा का कमांडेंट बनाया गया है।साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मंडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह को कुल्लू भेजा गया है। वहीं सोलन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अवकाश आरक्षित) के पद पर तैनाती दी गई है।

ऊना में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरिंद्र कुमार को कुल्लू में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। होम गार्ड्स सोलन के कमांडेंट संतोष कुमार शर्मा को CID शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा अजय कुमार-1 को ऊना का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुलदीप कुमार को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन कांगड़ा, राम प्रसाद को धर्मशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और योगेश रोल्टा को ANTF शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रतिभा चौहान को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (अवकाश आरक्षित), रश्मि शर्मा को नादौन का एसडीपीओ और निशा को केलांग में डीएसपी मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार के इस बड़े फेरबदल से प्रदेश के विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with