ताज़ा खबरेंहिमाचल

हिमाचल में मानसून का कहर जारी: 259 सड़कें बंद, 161 ट्रांसफार्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित; अब तक 157 लोगों की मौत

शिमला, 11 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में मानसून की भारी बारिश के कारण जनजीवन लगातार प्रभावित हो रहा है। 11 अगस्त सुबह की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 259 सड़कें बंद हैं, जबकि 161 बिजली ट्रांसफार्मर और 54 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।सड़कों की स्थिति की बात करें तो मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 120 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा चंबा में 42 और कुल्लू में 40 सड़कें प्रभावित हैं। लगातार बारिश के कारण कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बाधित है और लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली व्यवस्था पर भी बारिश और भूस्खलन का असर पड़ा है। प्रदेश में 161 ट्रांसफार्मर प्रभावित होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। वहीं 54 पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने से कुछ इलाकों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार हिमाचल में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक आपदा से 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 257 लोग घायल हुए हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन और संबंधित विभाग प्रभावित सड़कों, बिजली आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को बहाल करने के प्रयासों में जुटे हैं।

मौसम के लगातार खराब रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में अभी भी भूस्खलन, सड़क बंद होने और अन्य आपदा संबंधी घटनाओं का खतरा बना हुआ है। प्रशासन की ओर से लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with