ताज़ा खबरेंशिक्षाहिमाचल

हिमाचल के सभी सरकारी स्कूलों में उबला या फिल्टर पानी जरूरी, जलजनित बीमारियों को लेकर शिक्षा विभाग सख्त



शिमला। मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब स्कूलों में विद्यार्थियों को केवल सुरक्षित, फिल्टर या उबला हुआ पानी ही उपलब्ध करवाना होगा।
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों, प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को तत्काल प्रभाव से विशेष एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


RO खराब है तो तुरंत करवाएं मरम्मत
जिन सरकारी स्कूलों में RO या वाटर प्यूरीफायर खराब हैं, वहां स्कूल निधि से उनकी तत्काल मरम्मत या जरूरत पड़ने पर नई व्यवस्था करने को कहा गया है। जरूरत पड़ने पर विद्यार्थियों को घर से उबला हुआ पानी लाने की सलाह भी दी जा सकती है।


कुल्लू की घटना के बाद अलर्ट
शिक्षा विभाग का यह फैसला कुल्लू जिले के GPS बाड़ी स्कूल में 18 अगस्त को मिड-डे मील के तहत परोसी गई खीर खाने के बाद कई बच्चों के बीमार पड़ने की घटना के बाद आया है।


शिक्षा निदेशक आशीष कोहली के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बच्चों की तबीयत खराब होने की वजह दूषित पानी होने की आशंका सामने आई है। इसी को देखते हुए मानसून के दौरान प्रदेशभर के स्कूलों में पानी और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with