ताज़ा खबरेंहिमाचल

हिंदी शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 151 अभ्यर्थियों के चयन से खत्म हुआ लंबा इंतजार… नाम और अंक भी जारी


हिमाचल प्रदेश में हिंदी शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग में हिंदी शिक्षकों के 151 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती पोस्ट कोड-26026 के तहत फिक्स मानदेय के आधार पर आयोजित की गई थी।


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 6,354 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 5,316 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा में भाग लिया।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम के बाद 375 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। आयोग की ओर से 1 से 5 सितंबर तक इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की गई।


दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद अब आयोग ने 151 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन कर लिया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है।


अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जारी परिणाम में नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों की जानकारी देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतिम परिणाम के जारी होने के साथ ही हिंदी शिक्षक के 151 पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Share with