ताज़ा खबरेंहिमाचल
हिमाचल में अग्निवीर भर्ती का काउंटडाउन शुरू! 26 सितंबर से हमीरपुर में रैली, इन 3 जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका

हमीरपुर में अग्निपथ योजना के तहत भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली 26 सितंबर से शुरू होने जा रही है। भर्ती प्रक्रिया 6 अक्तूबर तक चलेगी।
इस रैली में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के वे अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) उत्तीर्ण की है।
भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंट साथ लाना जरूरी होगा। इसके अलावा निर्धारित दस्तावेजों की मूल प्रतियां और स्वप्रमाणित प्रतियां भी साथ लेकर पहुंचना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि भर्ती स्थल पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
26 सितंबर से शुरू होने वाली यह भर्ती रैली 6 अक्तूबर तक चलेगी।




